Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडSDM की कार सीधे डिवाइडर से टकराई, पत्नी के साथ गंभीर हालत...

SDM की कार सीधे डिवाइडर से टकराई, पत्नी के साथ गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर

एफएनएन, रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर के पीरूमदारा में देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में यूपी संभल के SDM विकास चंद्र और उनकी पत्नी दीक्षा शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को ही मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है. यह दुर्घटना उस समय हुई जब उनकी इनोवा कार UP61BQ1253 सड़क पर लगे डिवाइडर से टकरा गई.

जानकारी के अनुसार हादसा अंधेरे में करीब देर रात हुआ. नियंत्रण खो जाने के कारण कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद वाहन की हालत बेहद खराब हो गई. उपजिलाधिकारी विकास चंद्र अपनी पत्नी के साथ रामनगर में भ्रमण पर आए थे. बताया जा रहा है कि हादसे के समय केवल दोनों ही गाड़ी में सवार थे. कार विकास चंद्र चला रहे थे

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम ने दंपत्ति को प्राथमिक उपचार के लिए पीरूमदारा स्थित नीमकरौली अस्पताल में भर्ती करवाया.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments