03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बागेश्वर में एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

Spread the love

एफएनएन, बागेश्वर: अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम कैंपस में किए जाने का एनएसयूआई ने कड़ा विरोध किया. इस दौरान दोनों संगठनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और नौबत हाथापाई तक आ गई. इस दौरान एक छात्र ने अर्थशास्त्र के प्राध्यापक पर भी हमला कर दिया. कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक व कोतवाल मौके पर पहुंचे और छात्रों को शांत किया. मामले में दोनों पक्ष थाने में तहरीर दी है.

अभाविप की ओर से दी गई तहरीर में सौरभ जोशी ने कहा कि उनका बीडी पांडेय कैंपस में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता वहां पहुंचे उनके तथा अर्थशास्त्र विभाग के अतिथि प्राध्यापक अमित जोशी के साथ मारपीट की. उनके कपड़े तक फाड़ दिए. उन्होंने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वहीं एनएसयूआई की ओर से पंकज कुमार पूर्व विवि प्रतिनिधि ने भी तहरीर सौंपी है. जिसमें उनका कहना है कि आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा परिसर में बगैर किसी अनुमति के एक कार्यक्रम चलाया जा रहा था. पूछताछ करने पर उन्होंने हमला कर दिया. साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. गाली-गलौज के साथ धमकी भी दी.

उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. साथ ही छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार ने भी पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मामले की जांच की मांग की है. यदि जांच नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की बात कही.वहीं सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img