ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, ऋषिकेश: हरिद्वार ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर वीरभद्र स्टेशन के निकट एक अज्ञात युवक की उज्जैनी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना की सूचना पर तत्काल जीआरपी मौके पर पहुंची. कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है. वहीं पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई है. वहीं ऋषिकेश हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर दो दिनों में यह दूसरी घटना घटित हुई है.

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही उज्जैनी एक्सप्रेस जब वीरभद्र स्टेशन से चली तो कुछ दूरी पर एक अज्ञात युवक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोको पायलट की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटाकर ट्रैक क्लियर किया. ऋषिकेश कोतवाली पुलिस पंचनामा भरने के बाद शव को एम्स की मोर्चरी में रख दिया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
लगातार घटना आ रही सामने

मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है. आसपास के लोगों से भी जानकारी की, लेकिन मृतक को पहचानने से सभी ने इनकार कर दिया. हालांकि पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है. वरिष्ठ उप निरीक्षक उत्तम रमोला ने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं. बता दें कि ऋषिकेश हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर दो दिन में ट्रेन की चपेट में आने की यह दूसरी घटना है.

पढ़ें-बागेश्वर में एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img