Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसर्वाेदय शिक्षा संस्थान लहरा रहा गरीब बस्तियों में शिक्षा का परचम

सर्वाेदय शिक्षा संस्थान लहरा रहा गरीब बस्तियों में शिक्षा का परचम

एफएनएन, रुद्रपुर : लॉकडाउन में जहां महंगा स्मार्ट फोन न होने के कारण गरीब बच्चे शिक्षा से मरहूम है, उनके बीच शिक्षा की अलख जगाने के लिए सर्वोदय शिक्षा संस्थान आशा की एक किरण के रुप में सामने आई है। शिक्षा संस्थान की अध्यक्ष रेनू जुनेजा के नेतृत्व में भूरारानी की बंगाली बस्ती में बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक कर रहा है। इस दौरान बच्चों की एक रैली निकाल शिक्षा के प्रति जागरुक भी किया।
कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में गरीब बच्चों के लिए शिक्षा एक सपना बन गई है।

ऐसे में उनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का जिम्मा रेनू जुनेजा ने उठाया है। 40 बच्चों के साथ भूरारानी में जागरुकता रैली निकाल कर ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित बच्चों को जोड़ने का प्रयास किया। रैली भूरारानी की बंगाली बस्ती में निकाली गई। सर्वोदय शिक्षा संस्थान की अध्यक्ष रेनू जुनेजा ने कहा शिक्षा सबका मौलिक अधिकार है, इसके लिए सामाजिक संगठनों को आगे आना होगा। जब तक शिक्षा हर व्यक्ति तक न पहुंचे भारत की तरक्की की कल्पना बेमानी होगी। इस दौरान भारती शर्मा, नंदनी जुनेजा, अंजना भी इस अभियान में अपना सहयोग दे रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments