03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकार की गलत नीतियों से राज्य की जनता बेहाल: प्रीतम सिंह

Spread the love
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जौनसार भावर में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे

एफएनएन, देहरादून : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने मिशन 2022 फतह करने को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि जनता से झूठे वायदे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार की गलत नीतियों से क्षेत्र और राज्य की जनता बेहाल है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। पछवादून और जौनसार-बावर की तीन विधानसभा क्षेत्र के केंद्र बिंदू बाड़वाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कालसी ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित कर रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। कहा वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड के किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था। साथ ही बेरोजगार नौजवानों को हर साल दो करोड़ सरकारी नौकरियां देने का हसीन सपना दिखाया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार जनता से किए गए सभी वायदे भूल गई। पीसीसी चीफ ने कहा पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार ने देश के लाखों किसानों का 72 हजार करोड़ कर्ज माफ कर ऐतिहासिक कार्य किया था।

भाजपा सरकार के राज में किसान सड़कों पर उतर कर अपने हितों की सुरक्षा को आंदोलन कर रहे है। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में किसान बेहाल है। त्रिवेंद्र सरकार के राज में हताश-निराश किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। जनता अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। इसकी पुष्टि वर्ष 2022 के चुनाव में हो जाएगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कांग्रेस हरि कृष्ण भट्ट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कालसी के अध्यक्ष अजय नेगी, पूर्व अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र शाह, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, युवा कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह, श्यामदत्त वर्मा, मुन्नालाल नौटियाल, नरेंद्र सिंह राणा, शमशेर सिंह और दीवान सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

पिता गुलाब सिंह को याद कर भावुक हुए प्रीतम कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधन के दौरान पीसीसी चीफ और चकराता विधायक प्रीतम सिंह अपने पिता गुलाब सिंह को याद कर भावुक हो गए। जौनसार बावर के जननायक गुलाब सिंह आठ बार चकराता के विधायक रहे। कहा वर्ष 1985 में चकराता क्षेत्र की जनता ने उत्तर प्रदेश की विधानसभा में पिता गुलाब सिंह को निर्विरोध विधायक बनाकर देश में इतिहास रचा। इसके लिए वह जौनसार-बावर की जनता के हमेशा ऋणी रहेंगे। इस दौरान जौनसार के विभिन्न गांवों से आए कई ग्रामीण परिवारों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img