Friday, March 6, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसंकट की घड़ी में उधम सिंह नगर के लोगों का सारथी बना...

संकट की घड़ी में उधम सिंह नगर के लोगों का सारथी बना कोरोना सहायता समूह

एफएनएन, रुद्रपुर : आपदा और संकट की घड़ी में कोरोना सहायता समूह एक बार फिर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं को पंख लगाने के बाद अब रुद्रपुर के ही ईएसआई हॉस्पिटल को इस समूह की पहल पर कोबिड सेंटर बना दिया गया है। यहां भी समूह का प्रयास सार्थक साबित हुआ है। हॉस्पिटल में मरीजों को भर्ती करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि पिछले कोरोना काल में भी कोरोना सहायता समूह की अभिनव पहल रंग लाई थी।

इस बार भी इस समूह ने न केवल सैनिटाइजेशन और मास्क वितरण का कार्य किया बल्कि अस्पताल को डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ भी उपलब्ध कराया है। उनका खर्च भी कोरोना सहायता समूह ही उठा रहा है। इसके साथ ही सरकार की ओर से दी जाने वाली दवाओं के अलावा अन्य दवाओं का खर्च भी कोरोना सहायता समूह ने ही उठाने का निर्णय लिया है। मरीजों को खाना सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि उनके तीमारदारों के लिए खाने की व्यवस्था कोरोना सहायता समूह की ओर से की जा रही है। इसके अलावा समूह ने सीटी स्कैन, x-ray, एमआरआई की जिम्मेदारी भी ले रखी है, जो निशुल्क है। पर्दे के पीछे से काम कर रहे इस समूह के जिम्मेदार शहर के लोगों ने बताया कि वे निस्वार्थ भाव से कोबिड रोगियों और उनके तीमारदारों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह देश और प्रदेश के साथ हैं। जिले के अधिकारी लगातार उनके संपर्क में हैं और उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं। उन्होंने जिला अधिकारी रंजना राजगुरु, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और सीएमओ डॉक्टर पंचाल का भी आभार जताया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments