Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसंजीव कुमार सिंह ने भीषण ठंड में ठिठुर रहीं बुजुर्ग एवं जरुरतमंद...

संजीव कुमार सिंह ने भीषण ठंड में ठिठुर रहीं बुजुर्ग एवं जरुरतमंद महिलाओं को कंबल एवं अन्य सामग्री किया वितरण

एफएनएन, किच्छा: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने आदित्य चौक स्थित अपने कार्यालय पर बुजुर्ग जरुरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए। इस दौरान संजीव कुमार सिंह ने कहा कि भीषण ठंड में ठिठुर रहीं बुजुर्ग एवं जरुरतमंद महिलाओं को कंबल एवं अन्य सामग्री का लगातार वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकलांग, बुजुर्ग, गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए वह हमेशा प्रतिबद्ध हैं। साथ ही स्कूलों में हजारों स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, कापी सहित तमाम शिक्षण सामग्री वितरित की गयी है। वह गरीबों की सेवा सर्वोपरी मानते हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा लगातार गरीबों के हितों के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही है।

जिसका सभी जरुरतमंद लाभ लें तथा भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम पंक्ति के जरुरतमंद तक पहुंचाया जाये। इस दौरान संजीव कुमार सिंह के साथ भाजयुमो नेता विशाल चौहान, धनंजय सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित, नवीन सिंह, मनोज गुप्ता द्वारा जरुरतमंद महिलाओं में रेशम बती लक्ष्मी मंजू सोमवती लता शशि सुषमा पार्वती रामबती कौशल्या गोदंती सोनी मंजू आदि को कंबल वितरित किये गये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments