03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जेई-ऐई भर्ती घोटाले में संजीव दुबे का मामा और दो भाई गिरफ्तार, पेपर पढ़वाने के दौरान करते थे अभ्यर्थियों की निगरानी

एफएनएन, हरिद्वार: राज्य लोक सेवा आयोग के पटवारी और जेई-ऐई भर्ती घोटाले में एसआइटी ने संजीव दुबे के दो भाइयों समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

एसआइटी का पर्यवेक्षण कर रहे पुलिस कप्तान अजय सिंह ने जिला पुलिस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जेई-एई परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में एसआईटी ने संदीप व अमित निवासी ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया।

एसआइटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि संदीप ने भारत माता मन्दिर हरिद्वार के पास स्थित धर्मशाला में पेपर पढ़वाने के दौरान अभ्यर्थियों की निगरानी की और अमित ने सहारनपुर स्थित हसनपुर में नकल के लिए बिठाए गए अभ्यर्थियों की निगरानी की। कुछ और नाम भी सामने आए हैं, जल्दी और गिरफ्तारियां की जाएंगी

दोनों आरोपित पूर्व में जेल गए संजीव दुबे के भाई हैं। वहीं, पटवारी भर्ती का पेपर लीक करने के मामले में संजीव दुबे के मामा सुरेश उर्फ मनत्तू को हरिद्वार से दबोचा गया।

सुरेश ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी करने के लिए 20 हजार रुपए एडवांस लिए थे। छानबीन में उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला की एक धर्मशाला और सहारनपुर में हसनपुर क्षेत्र का भी पता चला है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img