03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, मुरादाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, संभल : संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह लंबे समय से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थे। एक माह पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों से उनकी हालत में सुधार था।

मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने उन्होंने अंतिम सांस ली। चार बार विधायक रहने के बाद 2019 में पांचवीं बार संभल से सांसद चुने गए। उम्र और अनुभव में देश के सबसे वरिष्ठ राजनेता रहे। अपने सियासी तेवरों के कारण उनकी अलग पहचान रही है।

वह बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक रह चुके थे। मुस्लिमों के मुद्दों को उठाने और वंदेमातरम पर अपने बयानों को लेकर सियासत में चर्चित रहे डा. शफीकुर्रहमान बर्क सपा की सियासत में बड़ा चेहरा बनकर उभरे थे। उनका सियासी सफर 60 वर्ष से भी ज्यादा का था।

वह 1967 में संभल विधानसभा से पहला चुनाव लड़े लेकिन कामयाब नहीं हो सके थे। उन्हें विधानसभा के चुनाव में पहली कामयाबी 1974 में मिली थी। वह बीकेडी से विधायक चुने गए। इसके बाद 1977 में जनता पार्टी और 1985 में लोकदल, 1989 में जनता दल से विधायक बने।

एक बार मुलायम सिंह यादव सरकार में होमगार्ड विभाग के मंत्री भी रहे। संसद में उन्होंने 1996 में पहली बार कदम रखा। जनता दल के टिकट पर वर्ष 1996 के चुनाव में मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। इसके बाद वर्ष 1998 और 2004 में मुरादाबाद संसदीय सीट से सपा के सांसद चुने गए।

2009 में संभल लोकसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और चौथी बार सांसद चुने गए। वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव उन्होंने सपा से लड़ा था पर मामूली अंतर से हार गए थे। वर्ष 2019 में सपा-बसपा-रालोद के गठबंधन से चुनाव जीते और पांचवीं बार सांसद चुने गए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

प्रोफाइल

नाम- डा. शफीकुर्रहमान बर्क ,
निवासी- मोहल्ला दीपासराय, संभल
आयु- 94 वर्ष
शिक्षा-स्नातक (आगरा विश्वविद्यालय)

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

राजनीतिक कैरियर

  • मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे।
  • संभल लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद बने।
  • संभल विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Monsoon तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

एफएनएन, उत्तराखंड : Chardham Yatra Monsoon उत्तराखंड के मुख्य...

Azam Khan को बड़ा झटका, कोर्ट ने 7 साल की सजा बढ़ाकर की 10 साल

एफएनएन, रामपुर : Azam Khan समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...

Hemkund Sahib के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Hemkund Sahib उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध...

Uttarakhand Voter List Freeze, 15 सितंबर तक नए वोटर नहीं जुड़ेंगे

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Voter List Freeze उत्तराखंड में...

Chief Election आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तरकाशी, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Chief Election मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन...

Topics

Rudrapur 3 School Girls Missing, स्कूल छुट्टी के बाद नहीं लौटीं घर

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur 3 School Girls Missing ट्रांजिट...

Fake Medicine Factory पर STF का छापा, फैक्टरी सील

एफएनएन, उत्तराखंड : Fake Medicine Factory कोटद्वार में नकली...

Heroin Seized : भिवानी से 36 करोड़ की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

एफएनएन, गुरुग्राम : Heroin Seized हरियाणा की स्पेशल टास्क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img