Monday, March 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशसंभल में भयंकर सड़क हादसा, 7 मरे, 25 घायल

संभल में भयंकर सड़क हादसा, 7 मरे, 25 घायल

धनारी इलाके में एनएच509 पर बुधवार सुबह टैंकर-रोडवेज बस की जबर्दस्त भिड़ंत, हाईवे पर लगा भारी जाम
एफएनएन, संभलः  उत्तर प्रदेश के संभल जनपद के धनारी थाना इलाके में एनएच 509 पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और टैंकर में जबर्दस्त भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। डीएम और एसपी समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद है।  हाईवे पर जाम लगा हुआ है।
जिला प्रशासन ने अभी सात लोगों के मरने की पुष्टि की है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. हादसा इतना जबरदस्त था कि रोडवेज बस का एक साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

मुख्यमंत्री ने जताई गहरी शोक संवेदना, राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments