Friday, April 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबदरीनाथ के साधु-संतों को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, स्वयं सेवक ने...

बदरीनाथ के साधु-संतों को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, स्वयं सेवक ने गुफाओं में जाकर सौंपा

एफएनएन, देहरादून : बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम की गुफाओं में साधनारत साधु-संतों तक भी अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण पहुंचाया गया है। साधु-संतों को अयोध्या से आए पूजित अक्षत प्रसाद, राममंदिर का चित्र भी भेंट किया गया।

धाम में मौजूदा समय में 16 साधु-संत साधनारत हैं। उन्हें न्योता देने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक मंगलवार को देर शाम बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने साधु-संतों की कुटिया और गुफाओं में जाकर उन्हें अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण सौंपा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जनपद के अभियान प्रमुख अतुल शाह ने बताया कि जब उनकी टोली बदरीनाथ धाम पहुंची और अयोध्या से पूजित अक्षत को बदरीनाथ धाम के सिंहद्वार पर अर्पित किया गया, उसके बाद धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। जिससे चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड में बढ़ गई बाघों की संख्या, बिगड़ा संतुलन, अब नए प्रस्ताव पर सरकार कर रही मंथन

पूजित अक्षत को धाम की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी और सेना के जवानों व अधिकारियों को वितरित किए गए। इस मौके पर आरएसएस के जिला प्रचारक राहुल, जिला कार्यवाह विक्रम सिंह नेगी, अभियान प्रमुख अतुल शाह, सुशील यादव, ताजवर सती आदि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments