Tuesday, March 31, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुद्रपुर में बायो मीथेनेशन प्लांट लगाने के लिए हुआ भूमि पूजन

रुद्रपुर में बायो मीथेनेशन प्लांट लगाने के लिए हुआ भूमि पूजन

  • प्रतिदिन 37500 किलो जैविक गीले कूड़े का होगा निस्तारण

एफएनएन, रुद्रपुर: शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या पिछले कई वर्षों से चली आ रही है ।नगर निगम पिछले कई वर्षों से किच्छा रोड स्थित श्मशान घाट के सामने शहर का कूड़ा फेंक रहा है ।लेकिन अब इससे निजात मिलने वाली हैं ।फाजलपुर महरौला में रुद्रपुर के कूड़ा विधायन संयंत्र के लिए आवंटित भूमि पर प्रथम बायो मीथेनेशन प्लांट स्थापित करने के लिए आज भूमि पूजन किया गया। मेयर रामपाल और नगर आयुक्त रिंकु बिष्ट ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य भूमि पूजन किया ।मेयर रामपाल ने बताया यह प्लांट की लागत लगभग 8 करोड रुपए है। इस प्लांट को स्थापित करने के लिए पुणे की फर्म मेलहेम ईकोस एनवायरमेंट से अनुबंध किया गया है।

मेयर रामपाल ने बताया कि यह प्लांट उत्तराखंड ही नहीं बल्कि उत्तर भारत का पहला प्लांट है ।मेयर ने बताया कि प्लांट का वहन अनुबंधित फर्म स्वयं करेगी ।यह प्लांट डी एफ बी ओ टी मॉडल पर स्थापित किया जा रहा है। जिसमें नगर निगम रूद्रपुर किसी भी प्रकार की धनराशि का वह नहीं करेगी ।उक्त प्लांट 25 वर्षों के पश्चात सही अवस्था में नगर निगम रुद्रपुर को हस्तांतरित कर दिया जाएगा ।उन्होंने बताया कि फर्म नगर निगम को एक रुपए प्रति वर्ग मीटर प्रति माह की दर से 6 एकड़ भूमि की रॉयल्टी देगी। इसके अलावा स्वर्ण द्वारा नगर निगम को गीले कूड़े को क्रय कर ₹3 प्रति मीट्रिक टन की दर से भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि माह जून जुलाई से गैस का उत्पादन होना संभावित हो सकता है ।इस दौरान नगर निगम के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments