Wednesday, February 25, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुद्रपुर के आवास विकास में ब्याही युवती की गुरुग्राम में मौत, ...

रुद्रपुर के आवास विकास में ब्याही युवती की गुरुग्राम में मौत, भाई ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : महानगर में ब्याही एक युवती की कल गुड़गांव में मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज में दस लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कालाढूंगी के ग्राम पतलिया निवासी मोहित सुयाल पुत्र नंदा बल्लभ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी बड़ी बहन हेमलता की शादी नवंबर 2020 में रुद्रपुर आवास विकास निवासी पंकज पुत्र  गोविंद बल्लभ बहुगुणा के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी।

शादी के दो दिन बाद ही उसकी सास ने सारे जेवर उतरवा कर अपने पास रख लिए। इसके बाद उनसे दस लाख रुपए की मांग की गई।  उन्होंने असमर्थता जताई और एक लाख रुपए दिए। कहा कि 31 मई को उन्हें बहन की मौत की खबर मिली तो वह गुरुग्राम की हेवीटेट सोसायटी सेक्टर 99ए में पहुंचे तो हेमलता की लाश बैड पर मिली। उसने सास ससुर और पंकज पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments