Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुद्रपुर के एमिटी स्कूल के 2 दर्जन बच्चे कोरोना पॉजिटिव

रुद्रपुर के एमिटी स्कूल के 2 दर्जन बच्चे कोरोना पॉजिटिव

एफएनएन, रुद्रपुर : महानगर के एक नामी स्कूल के दो दर्जन बच्चे कोराना पॉजिटिव आए हैं। जिससे हडकंप मच गया है।एमिनिटी पब्लिक स्कूल काशीपुर रोड रुद्रपुर में परविंदर कौर कोऑर्डिनेटर के पुत्र को 10- 12 दिन पूर्व बुखार आया था, जिसका उनके द्वारा कोविड टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव आया। तत्पश्चात परविंदर कौर द्वारा भी अपना कोविड-19 टेस्ट कराया गया था जो 7- 8 दिन पूर्व पॉजिटिव आयी । जिस कारण स्कूल प्रशासन द्वारा एहतियातन के तौर पर स्कूल कैंपस के अंदर क्रिकेट एकेडमी एवं फुटबॉल एकेडमी के छात्रों एवं टीचर व अन्य स्टाफ का दिनांक 13 अप्रैल 21 को आरटी पीसीआर टेस्ट करवाया गया था। जिसमें से से 9 छात्रों का दिनांक 14 अप्रैल 21 को पॉजिटिव रिपोर्ट एवं 14 छात्रों को आज दिनांक 15 अप्रैल 21 को पॉजिटिव कुल 23 छात्रों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। सभी छात्रों को कैंपस के अंदर कंटेनमेंट जोन बनाकर रखा गया है मेडिकल टीम द्वारा कैंपस के अंदर आकर छात्रों को जांच एवं दवाइयां एवं निगरानी की जा रही है वर्तमान में स्कूल को एहतियातन के तौर पर बंद कर दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments