एफएनएन, रुद्रप्रयाग : क्रिकेटर सभ्या नेगी ने फाइनल मुकाबले में तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने ढोल-दामाऊं और फूल मालाओं के साथ उनका सम्मान कर खुशी जताई।





