रुद्रप्रयाग की अंशिका सेमवाल का इंजीनियरिंग स्पेशलिस्ट के पद पर चयन, 17 लाख का मिला शुरूआती पैकेज

0
199

एफएनएन,रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग के नमोली गांव की अंशिका सेमवाल का चयन हैदराबाद स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी जीई वेर्नोवा में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग स्पेशलिस्ट के पद पर हुआ है. जिसमें उसे 17.30 लाख का प्रारंभिक पैकेज मिला है. अंशिका की स्कूलिंग देहरादून, उत्तरकाशी, बड़कोट, रुद्रपुर आदि विभिन्न जगहों पर हुई.

Advertisement
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके बाद ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया. वहीं, जनरल इलेटिक डिजिटल कंपनी ने अखिल भारतीय स्तर पर देशभर के आईआईटी, एनआईटी और इंजीनियरिंग कॉलेजों से ऑनलाइन कई राउंड के टेस्ट कराए. जिसमें उत्तराखंड के इंजीनियरिंग कॉलेज से एकमात्र छात्रा अंशिका सेमवाल का चयन हुआ.

ये भी पढ़ें…मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही हैं उत्तराखंड की कुछ फार्मा कंपनियां, 6 महीने में 55 दवाओं के सैंपल फेल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here