03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आरएसएस के सह कार्यवाह ने टटोली संगठन और सरकार की नब्ज, लोस चुनाव की तैयारियों पर भी हुई चर्चा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने शनिवार को देहरादून में प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन की नब्ज टटोली। वह सरकार और संगठन के मध्य समन्वय को लेकर आयोजित बैठक की समीक्षा करने पहुंचे थे।

बीजापुर स्थित राज्य अतिथि गृह में हुई इस बैठक में प्रदेश सरकार के विकास के भावी रोडमैप और नीतियों के अलावा पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई और इन्हें प्रभावी बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव की दृष्टि से इस समन्वय बैठक को खासा अहम माना जा रहा है।

करीब एक घंटे चली बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम खासतौर पर पहुंचे थे। बैठक में शामिल होने के बाद वह दिल्ली लौट गए। बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के अलावा पार्टी के दो अन्य प्रदेश महामंत्री भी शामिल हुए।

  • बैठक में समान नागरिक संहिता के संबंध में चर्चा

सूत्रों के अनुसार, सह सरकार्यवाह ने सरकार के कामकाज की रिपोर्ट ली। सीएम ने उन्हें दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन और उसके लिए निवेश जुटाए जाने के अब तक प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने सरकार की उन योजनाओं की जानकारी भी साझा की, जिनके बारे में सरकार होमवर्क कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में समान नागरिक संहिता के संबंध में चर्चा हुई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन स्तर पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों में अब तक की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने भावी कार्यक्रमों को लेकर सांगठनिक तैयारियों को भी साझा किया। बताया जा रहा कि बैठक में लोकसभा की पांचों सीटों पर संगठन की अब तक कार्ययोजना पर भी मंथन हुआ। कार्ययोजना को और प्रभावी बनाने के लिए कुछ और सुधार करने पर सहमति बनीं।

  • अध्यक्ष बोले, समन्वय के लिए ऐसी बैठकें होना सामान्य बात

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैठक के संबंध में सिर्फ इतना ही कहा, यह सामान्य बात है। समय-समय पर ऐसी बैठकें होती हैं। बैठक में लोकसभा चुनाव के संबंध में कोई भी चर्चा होने से उन्होंने इन्कार किया।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img