03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की: खनन से भरे डंपर ने साइकिल सवार को कुचला, दूर तक घसीटा, मौत

एफएनएन, कलियर(रुड़की):  रुड़की में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कलियर क्षेत्र में खनन से भरे डंपर ने एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े दस बजे एक युवक साइकिल से भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग से भगवानपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह रहमतपुर गांव के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे खनन से भरे डंपर ने युवक को कुचल दिया और उसे साइकिल समेत दूर तक घसीटते हुए ले गया। राहगीरों ने हादसा होता देख शोर मचा दिया। इस पर डंपर चालक डंपर रोककर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें –देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, आज फिर सामने आए 600 से ज्यादा मामले

वहीं, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खनन के भरे डंपर से हादसा होने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कलियर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन युवक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। कलियर प्रभारी निरीक्षक  रविंद्र शाह ने बताया कि युवक की शिनाख्त कराई जा रही है। साथ ही डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img