03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी में चढ़ा सियासी पारा, अखिलेश के ‘हवा-हवाई अड्डे’ वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है।

दरअसल केशव प्रसाद मौर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अखिलेश यादव ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इस वीडियो में केशव बदांयू में एयरपोर्ट बनवाने की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद वह काफी ट्रोल हो गए।

अखिलेश ने केशव प्रसाद मौर्य पर कसा तंज

सपा मुखिया अखिलेश ने भी वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा और कहा- “भाजपाई ‘बस अड्डा’ तो दे नहीं पा रहे और वादा ‘हवाई अड्डे’ का कर रहे हैं… सच तो ये है कि आम जनता को नहीं बल्कि भाजपा नेताओं को एक ‘हवा-हवाई अड्डे’ की ज़रूरत है जहाँ से वो अपने झूठ की उड़ानें भर सकें। जनता का मजाक उड़ाना निंदनीय है, बदायूँ की जनता इसका जवाब अगले चुनाव में भाजपा को हराकर देगी।”

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार

जिस पर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा- “जिस दिन से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन सिंह यादव ने शपथ लिया। सपा बहादुर अखिलेश यावद का पीडीए (परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी) के सदस्य बहुत उखड़े-उखड़े हैं!”

उन्होंने आगे कहा- “सैफई हवाई अड्डा बन सकता है तो बदांयू में क्यों नहीं! सपा बहादुर अखिलेश यादव मुद्दा विहीन हैं।”

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हरिद्वार, वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ में करेंगे शिरकत

 

क्यों छिड़ा घमासान

शनिवार को केशव प्रसाद मौर्य बदांयू गए हुए थे, वहां पर उन्होंने लोगों से उनकी समस्याएं पूंछी तो लोगों ने रोडवेज की समस्या उनके समक्ष रखी। डिप्टी सीएम ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा- “यहां पर बस अड्डा नहीं यहां पर हम हवाई अड्डा बनवाएंगे।” इसके बाद वो अपनी कार में बैठकर चले गए। लोगों ने इसे मजाक के तौर पर लेते हुए पीछे से रोडवेज, रोडवेज.. चिल्लाने लगे। अब यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img