03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ एनएच पर मकान के ऊपर गिरी चट्टान, एक नेपाली मजदूर की मौत, एक घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगह बंद

एफएनएन, चमोली: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारवाड़ी पुल के पास सोमवार देर रात को बड़ा हादसा हो गया. भारी बारिश की वजह से मजदूरों के मकान के ऊपर चट्टान टूट गयी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मौके पर रात को ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने राहत बचाव कार्य किया.

मकान के ऊपर गिरी चट्टान

जानकारी के अनुसार मारवाड़ी चौकी के पास नेपाली मूल के कुछ लोग रहते थे. इनके आवासीय मकान के ऊपर देर रात अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया. पहाड़ी के मलबे में दो मजदूर दब गये. इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों व्यक्तियों को मलबे से बाहर निकाला. तब एक व्यक्ति की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई थी. दूसरे व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेजा गया, यहां उसका इलाज चल रहा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

एक श्रमिक की मौत, एक घायल

मृतक व्यक्ति का नाम एम बहादुर है. उसकी उम्र 25 वर्ष और वो सुखखेत नेपाल का रहने वाला है. घायल व्यक्ति का नाम दिनेश बाबू पुत्र प्रेम बहादुर है. प्रेम बहादुर की उम्र 22 वर्ष है और वो कालिकोट नेपाल का रहने वाला है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी जा रही है.

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगह बंद

बदरीनाथ नेशनल हाईवे के बंद होने का सिलसिला जारी है. आज भी लैंडस्लाइड के आए मलबे के कारण नेशनल हाईवे कई जगह बंद है. कंचन नाला के पास देर रात भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया. इस कारण कंचन नाला के पास बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है. बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ क्षेत्रान्तर्गत टंगणी के पास भी मलबा आने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है. पागलनाला और गुलाबकोटी के पास भी भारी मात्रा में मलबा आने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है. चमोली पुलिस ने ये अपडेट अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किए हैं. बीआरओ और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण एनएच को खोलने की मशक्कत में लगे हैं.

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img