03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रीनगर में फिर दिखी गुलदार की धमक, घरों में कैद हुए लोग, निजात दिलाने की मांग

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर: पौड़ी के श्रीनगर में गुलदारों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. क्षेत्र में गुलदारों की दहशत से लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हैं. ताजा घटना श्रीनगर के भक्त्याना इलाके से सामने आई है, जहां गुलदार लंबे समय से सक्रिय है, आए दिन गुलदार घनी बस्ती के आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं. जिससे स्थानीय लोग खौफजदा हैं. लोगों ने वन विभाग से जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है.

गुलदार कई लोगों को बना चुका निवाल

गौर हो कि एक सीसीटीवी में गुलदार कुत्ते को मुंह में दबाए दिखाई दे रहा है. जबकि दूसरे वीडियो में गुलदार घर के बाहर घूमता हुआ दिखाई पड़ रहा है. वहीं दोनों वीडियो अलग-अलग दिन के बताए जा रहे हैं. विदित हो कि श्रीनगर में पिछले 6 माह से गुलदार सक्रिय है, यहां गुलदारों ने तीन बच्चों को अपना निवाला बनाया है, जबकि 1 बच्ची अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग

वहीं 4 गुलदारों को वन विभाग अपने पिंजरे में कैद भी कर चुका है, फिर भी गुलदारों की संख्या में कमी आने के बजाय गुलदार ज्यादा सक्रिय हो रहे हैं. जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वन विभाग के एसडीओ लक्की साह ने बताया कि गुलदारों के संबंध में उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा लगातार सूचना मिल रही है. जिसके चलते वन विभाग ने टीमों को गश्त में लगाया गया है. जरूरत पड़ी तो विभाग फिर से पिंजरे लगा कर गुलदार को पकड़ने की कोशिश करेगा.

पढ़ें- बदरीनाथ एनएच पर मकान के ऊपर गिरी चट्टान, एक नेपाली मजदूर की मौत, एक घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगह बंद

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img