Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरोडवेज प्रबंधन का कुठाराघात नहीं होगा बर्दाश्त

रोडवेज प्रबंधन का कुठाराघात नहीं होगा बर्दाश्त

एफएनएन,रुद्रपुर : आज रोडवेज परिसर में क्षेत्रीय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें रोडवेज कर्मियों ने रोष जताते हुए कहा 4 माह से उनका वेतन लंबित है। कर्मचारियों को अपनी आजिविका चलाना मुश्किल हो गया है। मनमाने तरीके से एसीपी पर कुठाराघात किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ujjawal uttarakhandउन्होंने कहा कि परिवहन निगम प्रबंधन ने जनवरी 2021 के वेतन में वेतन वृद्धि बिना लगाए वेतन बनाने का फरमान जारी कर दिया। सेवानिवृत्त कर्मियों की ग्रेच्युटी का नगदी भुगतान नहीं किया गया ।अब कोविड-19का असर कम हो गया है और संचालन सामान्य हो गया है। लॉकडाउन से पूर्व जो उन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई उसे बढ़ाकर तत्काल दिया जाए। अनुबंधित बसों का संचालन शुरू किया जाए और डगगामारी पर रोक लगे। इस दौरान विक्रम सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनवर कमाल, चरणजीत सिंह, रामनरेश ,रमा शंकर बाजपेई ,कल्पना ,शंकर सिंह आदि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments