03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सड़क चौड़ी हो पर षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं : ठुकराल

  • रैली निकालकर व्यापारियों ने एनएचएआई के पीडी को घेरा

एफएनएन, रुद्रपुर : रामपुर-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण को व्यापारी तैयार हैं लेकिन कोई षड्यंत्र न हो। व्यापारी खुद अपना अतिक्रमण हटा लेंगे लेकिन उनको वेंडिंग जोन में बसाने की व्यवस्था पहले ही होनी चाहिए। यह कहना है शहर विधायक राजकुमार ठुकराल का। ठुकराल आज यहां व्यापारियों के समर्थन में आयोजित रैली में प्रतिभाग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा, उजाड़ने से पहले व्यापारियों को वेंडिंग जोन में बसाया जाए। इसके लिए सरकार और प्रशासन के समक्ष वह मांग रखेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारी प्रशासन के साथ हैं लेकिन षड्यंत्र के तहत कार्रवाई न की जाए।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा की अतिक्रमण की जद में 300 से अधिक छोटे व्यापारी आ रहे हैं जिनकी व्यवस्था प्रशासन को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बर्बर कार्रवाई हुई तो व्यापारी का मुंहतोड़ जवाब देंगे। रोडवेज के पास व्यापारियों ने जमा होने के बाद एनएचएआई कार्यालय तक रैली निकाली और व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। एनएच के परियोजना अधिकारी से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्या रखी और कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img