Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीRoad Accident : गजब हादसा, मर्सिडीज की कार से टकराकर ट्रैक्टर के...

Road Accident : गजब हादसा, मर्सिडीज की कार से टकराकर ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े

एफएनएन, दिल्ली : ट्रैक्टर से टक्कर के बाद अक्सर गाड़ियों को चूर चूर होते देखा है, लेकिन ये पहली बार हुआ है कि मर्सिडीज से टक्कर के बाद एक ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। ये अकल्पनीय घटना तिरुपति के पास हुई।
  • कैसे हुआ हादसा

आंध्र प्रदेश में तिरुपति के पास चंद्रगिरी बाईपास रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। हादसा सोमवार को हुआ जिसमें एक मर्सिडीज कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। दोनों के बीच टक्कर तब हुई जब सड़क पर चल रही मर्सिडीज कार के सामने अचानक गलत साइड पर चल रहा ट्रैक्टर आ गया।

  • हादसे के बाद चौंके लोग

दोनों वाहनों के बीच सामने से टक्कर हुई जिसके बाद आस-पास के लोग काफी चौंक गए। क्योंकि हादसे के बाद ट्रैक्टर को हिस्सो में टूट गया लेकिन मर्सिडीज कार में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। कार की उल्टी साइड से टक्कर होने के कारण आगे की लेफ्ट साइड से कार क्षतिग्रस्त हुई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर काफी तेज रही होगी क्योंकि हादसे के बाद ट्रैक्टर के साथ बंधी ट्रॉली भी सड़क पर पलट गई।

  • कार सवार को आई चोट?

मर्सिडीज कार में सवार लोग पूरी तरह से सुरक्षित रहे। कार सवार सभी लोगों को मामूली चोट आई लेकिन सभी सुरक्षित रहे। वहीं ट्रैक्टर चालक भी मामूली रूप से घायल हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments