03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे की टनल में फंसे 8 मजदूर, हलक में अटकी सांसें, बमुश्किल किया रेस्क्यू

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर: ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का कार्य इन दिनों बड़ी ही तेजी के साथ किया जा रहा है. इस दौरान रेलवे में हो रहे कार्य को लेकर अक्सर कोई ना कोई विवाद भी जरूर खड़ा हो रहा है. ताजा घटनाक्रम में कांडा रामपुर में गुस्साए ग्रामीणों ने रामपुर में रेलवे टनल का काम अचानक से रोक दिया. जिसके कारण टनल के अंदर काम कर रहे आठ मजदूर फंस गए. ये सभी मजदूर टनल की निर्माणदाई संस्था एलएनटी में फिटर, इलेक्ट्रिशियन ,प्लम्बर का कार्य किया करते हैं. इन सभी मजदूरों को दो घंटे की मश्क्कत के बाद बाहर निकाला गया.

दरअसल, रामपुर कांडा ग्राम पंचायत के लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है रेलवे द्वारा यहां ब्लॉटिंग की जा रही है. जिसके कारण ग्रामीणों के भवनों में दरार पड़ रही है. लोगों के घर जर्जर हो गये हैं. इसके साथ गांव के आस पास के स्रोत्र भी सूख गए हैं. जिससे पानी का संकट उनके सामने खड़ा हो गया है. जिससे गुस्साये ग्रामीणो ने रेलवे का काम रोक दिया. आंदोलन कर रहे संजय खंडूरी ,राजेश्वरी देवी ने बताया रेलवे विकास निगम, प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन, आज तक उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं की गई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वे काम नहीं होने देंगे.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

रेलवे विकास निगम की निर्माणदाई संस्था के प्रशासनिक अधिकारी श्याम दत्त जोशी ने बताया ग्रामीणों के मांगों के सम्बंध में प्रशासन को अवगत करवाया गया है. जिला प्रशासन ग्रामीणों को मुआवजा देने का कार्य करेगा. घटनस्थल पर पहुंचे नायाब तहसीलदार कमल सिंह ने बताया जैसे ही मज़दूरों के टनल में फंसने की सूचना मिली, तुरंत, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. सभी आठ लोगों को टनल से बाहर निकाला गया.

पढे़ं- सड़क किनारे खड़ी मशीन से टकराई अनियंत्रित कार, दो युवकों की हुई मौत, एक घायल

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img