एफएनएन, नानकमत्ता : श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में खेल मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभाग के निर्देशन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सीता मेहता एवं एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंदु बाला के नेतृत्व में स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में अमृत कलश यात्रा हेतु मिट्टी चावल एकत्रित की गई। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवियों द्वारा प्रतिभाग किया गया प्राचार्य डॉ सीता मेहता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंदु बाला ने अमृत कलश यात्रा पर उद्बोधन करते हुए कहा कि यह अमृत कलश यात्रा भारत सरकार के खेल मंत्रालय के एन एस एस प्रभाग के निर्देशन में किया जा रहा है यह कार्यक्रम देश के सभी राज्यों के स्कूलों ,महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में आयोजित हो रहा है इसका उद्देश्य है कि देश के लिए समाज के लिए आगे बढ़ना अपने कर्तव्य का सही से निर्वहन करना देश में खुशहाली लाना और समृद्धि युक्त भारत बनाना आदि ।
प्राध्यापक डॉ मनोज कुमार जोशी ने सभी स्वयंसेवियों को पंच प्राण संकल्प दिलवाते हुए कहा कि पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन से निकला हुआ कलश एक रत्न है यह पवित्र कलश समृद्धि का प्रतीक है हमें अपना जीवन एवं समाज तथा राष्ट्र के लिए कार्य करना होगा जिससे कि हम सभी और हमारा यह राष्ट्र समृद्धि युक्त हो उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों में “इदं राष्ट्राय इदं न मम “की भावना होनी चाहिए। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ गोपाल सिंह, मनोज कुमार, शोभा बोहरा, कविन्द्र सिंह बोहरा ,बर्षा सक्सेना,,कामिनी राणा, पंकज सिंह बोहरा ,आरती राणा, रश्मि, अफ्सा खान, प्रिया थापा, रेनू थापा, रोशन कुमार ,रश्मि सारथी, ज्योति राणा, दुर्गा नाथ गोस्वामी और देवराम सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।






