03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा में पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा गया राजस्व निरीक्षक

Spread the love

यशवंत कुमार, किच्छा : कृषि भूमि की नाप कराने के नाम पर रिश्वत लेते किच्छा तहसील के राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) धनेश कुमार शर्मा को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। किच्छा कोतवाली में उससे पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि धनेश कुमार शर्मा ने ग्राम देवरिया निवासी मदन सिंह नेगी से ₹5000 की रिश्वत मांगी थी। इस मामले में 19 जनवरी को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर हुई जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आज तय कार्यक्रम के मुताबिक मदन सिंह नेगी राजस्व निरीक्षक धनेश कुमार शर्मा के पास गया और उसे ₹5000 की रिश्वत दी। विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मदन सिंह नेगी ने बताया कि उसने किच्छा की कृषि भूमि की नाप कराने के लिए अप्रैल 2022 में पैमाइश शुल्क ₹9000 तहसील में जमा करा दिया था, पर धनेश कुमार शर्मा पैसे की मांग कर लगातार पैमाइश को टाल रहा था। धनेश से कोतवाली किच्छा में पूछताछ जारी है। उसे पकड़ने वाली टीम में पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस शिखा अग्रवाल, निरीक्षक मनोहर सिंह दौसानी, निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य, निरीक्षक विनोद यादव, उप निरीक्षक राजीव उपरेती, कांस्टेबल नवीन कुमार व कांस्टेबल संजय नेगी शामिल हैं।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img