Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजौली बिल्डर्स एवं डेवलपर्स को राजस्व विभाग का नोटिस

जौली बिल्डर्स एवं डेवलपर्स को राजस्व विभाग का नोटिस

एफएनएन, किच्छा :  किच्छा-रुद्रपुर मार्ग स्थित बसंत गार्डन कॉलोनी पर प्रशासन ने और शिकंजा कसते हुए नोटिस चस्पा करने की कार्रवाही को अमल में लाया बताते चले कि पिछले दिनों भी कई मकानों पर विकास प्राधिकरण के सील ठोकने की कार्रवाही को अमल मे लाया गया, जिसके बाद आज एसडीम कौस्तुभ मिश्रा दलबल के साथ कॉलोनी पहुंचे जहां उन्होंने कॉलोनी गेट पर जमीन की खरीद फरोख्त के लिए बनाए गए कार्यालय पर नोटिस चस्पा कर दिया। एसडीएम की ओर से दिए गए इस नोटिस में मैसर्स जौली बिल्डर्स एंड डेवलपर्स को कारण बताने के लिए समय दिया गया है।

नोटिस में कंपनी के पार्टनर पुष्कर राज जैन, अमरनाथ जैन, प्रहलाद राम, गजानन बंसल, प्रदीप कुमार बंसल, अनिल कुमार गोयल को पार्टी बनाया है। आरोप है कि इन लोगों द्वारा सरकारी चकरोड और नाली पर कब्जा कर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई गई है, साथ ही सरकारी भूमि का व्यावसायिक उपयोग करते हुए वर्ष 2012 से अब तक अवैधानिक रूप से 12 करोड़ 6 लाख 8000 रुपए का लाभ अर्जित किया गया है। नोटिस में समय अवधि के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर इस पैसे की वसूली और धवस्तिकरण की कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments