03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गणतंत्र दिवस : 26 जनवरी पर सम्मानित होंगे 26 पुलिसकर्मी, राज्यपाल देंगे पदक

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पुलिस विभाग ने 26 जनवरी को सेवा के आधार पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न की घोषणा की है। इस बार तीन अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक, चार अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान और 19 अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किए जाएंगे।

सराहनीय सेवा (सेवा के आधार पर) राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए विपिन चंद्र पंत पुलिस उपाधीक्षक चंपावत, गजपाल सिंह रावत प्लाटून कमांडर मुख्यमंत्री सुरक्षा और धनीलाल अपर गुल्म नायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार को चयनित किया गया है।

इनका हुआ चयन

वहीं, उत्कृष्ट सेवा सम्मान के लिए दो निरीक्षक व दो उपनिरीक्षक, जबकि सराहनीय सेवा सम्मान के लिए तीन निरीक्षक, एक दलनायक, तीन उप निरीक्षक, तीन अपर गुल्म नायक, दो अपर उप निरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी, एक फायर सर्विस चालक, एक आरक्षी और एक लांसनायक का नाम शामिल है।

26 जनवरी को मिलेगा अवार्ड

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर चार को उत्कृष्ट सेवा और 19 अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय में पदकों के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का चयन करने के लिए लंबा होमवर्क किया गया। इसमें उन नामों की तलाश की गई, जोकि लंबे समय से पुलिस विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन काम का इनाम नहीं मिला।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इन्हें मिलेगा सम्मान

  • बृज मोहन पंत, निरीक्षक नागरिक पुलिस पीटीसी नरेंद्रनगर
  • देवेंद्र सिंह रावत, निरीक्षक जनपद चमोली
  • सुभाष चंद्र, निरीक्षक एलआइयू कार्यालय पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय)
  • राकेश बिष्ट, दलनायक 46वीं वाहिनी पीएसी, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर
  • बृज मोहन, उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार पुलिस दूरसंचार मुख्यालय
  • सतीश चंद्र कापड़ी, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद अल्मोड़ा
  • गब्बर सिंह, अपर गुल्मनायक एसडीआरएफ वाहिनी,उत्तराखंड
  • सलमान अली, उप निरीक्षक एफएसएल उत्तराखंड, देहरादून
  • बिंदेश्वर प्रसाद, अपर उप निरीक्षक जनपद उत्तरकाशी
  • शिव चरण, अपर गुल्मनायक आइआरबी द्वितीय, देहरादून
  • हेमंत सिंह, अपर गुल्मनायक आइआरबी प्रथम, रामनगर, नैनीताल
  • त्रिलोक सिंह, अपर उप निरीक्षक जनपद चंपावत
  • धन सिंह, फायर सर्विस चालक, जनपद बागेश्वर
  • संजय कुमार तिलाड़ा, मुख्य आरक्षी जनपद नैनीताल
  • अनिल कुमार मर्तोलिया, मुख्य आरक्षी जनपद पिथौरागढ़
  • प्रदीप कन्नौजिया, मुख्य आरक्षी सीआइडी खंड देहरादून
  • वाणी बिलास, मुख्य आरक्षी सतर्कता सेक्टर, देहरादून
  • सपना नेगी, आरक्षी जीआरपी
  • अरविंद गिरी, लांसनायक 31वीं वाहिनी पीएसी

इन्हें मिलेगा उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न

  • अजय कुमार रावत, निरीक्षक पुलिस मुख्यालय
  • श्याम लाल, निरीक्षक यातायात जनपद रुद्रप्रयाग
  • गोबिंद सिंह मेहता, उप निरीक्षक, जनपद नैनीताल
  • अर्जुन सिंह, अपर उप निरीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल

यह भी पढ़ें:

Hot this week

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img