Monday, April 21, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयप्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार मंगलेश डबराल का निधन

प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार मंगलेश डबराल का निधन

एफएनएन, दिल्ली : साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता, हिंदी के प्रख्यात लेखक, कवि और पत्रकार मंगलेश डबराल का निधन हो गया है। उनके निधन से हिंदी साहित्य जगत की बहुत बड़ी क्षति हुई है।
श्री डबराल को कोरोना संक्रमण हो गया था, उनका इलाज पहले गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, बाद में उन्हें एम्स दिल्ली शिफ्ट किया गया था। लेकिन अब उनकी मौत की खबर आई है। हिंदी साहित्य जगत और उत्तराखंड के लिए यह एक बहुत बड़ी क्षति है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता, हिंदी भाषा के प्रख्यात लेखक, कवि और पत्रकार श्री मंगलेश डबराल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्री मंगलेश डबराल के निधन को हिन्दी साहित्य को एक बङी क्षति बताते हुये दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments