03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नीट यूजी की स्पेशल स्ट्रे राउंड की काउंसिलिंग के लिए आज से पंजीकरण, खाली सीटों पर दाखिले का मौका

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस की खाली सीटों के लिए नीट यूजी की स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड की काउंसिलिंग के लिए रविवार से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे छात्रों को दाखिले का मौका मिलेगा। मेडिकल काउंसिल कमेटी(एमसीसी) के आदेश पर राज्य स्तरीय केंद्रीयकृत नीट यूजी काउंसिलिंग बोर्ड ने काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया है।

बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. आशीष उनियाल ने बताया कि एमसीसी से एमबीबीएस और बीडीएस की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसिलिंग की अनुमति मिली है। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति और काउंसिलिंग बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. हेमचंद पांडेय में हुई बैठक में मेडिकल और डेंटल कॉलेज में खाली सीटों पर काउंसिलिंग का निर्णय लिया गया।

काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन और आफलाइन की सुविधा रहेगी। पांच से सात नवंबर तक एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए छात्र पंजीकरण कर सकेंगे। आठ नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। नौ नवंबर को सीटों का आवंटन किया जाएगा। 15 नवंबर तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

 

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img