03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा चुनाव की तैयारियों क़ो लेकर विधायक बेहड़ ने किच्छा विधानसभा क़ो 7 सेक्टरों में बांटकर पदाधिकारीयों को सौपा दायित्व

Spread the love
  • जनता संवाद में सुनी जन समस्याएं

एफएनएन,किच्छा : किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारीयों को लेकर रणनीति बनायीं व किच्छा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार श्री प्रकाश जोशी के चुनाव प्रचार व जनता से कांग्रेस पार्टी के समर्थन में किच्छा विधानसभा में वोट मांगने हेतु पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दायित्व सौपा और अपने-अपने क्षेत्र में जुटने का आह्वान किया.

इस दौरान उन्होंने किच्छा विधानसभा को 7 सेक्टर में बाँट कर उपस्थिति सभी पदाधिकारीयों को दायित्व सोपते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में सभी का पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर अधिक से अधिक जनता के बीच जाएं और क्षेत्र वासियों को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए भाजपा की नाकामयाबियों से क्षेत्रवासियों को अवगत कराये | उन्होंने सभी 7 सेक्टरों पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को प्रभारी बनाते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेते हुए अपने अपने सेक्टर में चुनाव प्रचार की गति में तेजी लाने के लिए जुटने क़ो कहा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उपस्थित सभी पदाधिकारीयों ने विधायक बेहड़ को किच्छा विधानसभा से प्रकाश जोशी को जीत दिलाने का भरोसा दिलायाइससे पूर्व विधायक तिलक राज बेहड ने आज अपने आवास विकास किच्छा स्थित कार्यालय में जनता संवाद के तहत क्षेत्र वासियों की समस्याएं सुनी.

प्रत्येक सोमवार को विधायक बेहड के कार्यालय पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होता है। जिसमें वह तमाम क्षेत्रासियों की समस्याओं को सुनते हैं। जिसको लेकर आज प्रात काल से ही उनके कार्यालय पर फरियादियों का तांता लगा रहा। जिसमें क्षेत्र वासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन, बिजली, आर्थिक साहयता दिलाये जाने जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी।\

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इस दौरान नाजरा नंबर 20 निवासी तथा बलवीरों कौर निवासी धोरा धाम नजीबाबाद ने पुत्रीयों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की जिस पर विधायक बेहड ने अचार सहिंता हटने के बाद मदद दिलाये जाने का आश्वासन दिया.

इस दौरान किच्छा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी,नारायण सिंह बिष्ट, दलजीत सिंह, किंन्नू शुक्ला, मेजर सिंह, विनोद पंत, अशोक चुघ, गुरदास कालड़ा, गुलशन सिंधी, बिशन सिंह कोरंगा, राजेंद्र शर्मा, श्रीराम शर्मा, निशांत शाही, सुरजीत सिंह, डॉ तिरुमल, शिशुपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, काला प्रधान,धर्मेन्द्र सिंधी आदि लोग उपस्थित रहे.

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img