Sunday, February 22, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडफाजलपुर महरोला में बराड़ नगर विकास समिति रुद्रपुर की नवीन कार्यकारिणी का...

फाजलपुर महरोला में बराड़ नगर विकास समिति रुद्रपुर की नवीन कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन, गजेंद्र प्रजापति अध्यक्ष बने

एफएनएन, रुद्रपुर : बराड़ नगर विकास समिति की कार्यकारणी का एक वर्ष पूर्ण होने के उपरांत बराड़ नगर कॉलोनी के सभी सम्मानित सदस्यों को आमंत्रित कर संरक्षक कर्नल गुरुदेव सिंह की अध्यक्षता में खुली सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनी के विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। निवर्तमान अध्यक्ष गजेंद्र प्रजापति द्वारा बीते एक वर्ष की आय व व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया एवं सर्व सहमति से नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया।

जिसमें गजेंद्र प्रजापति को पुनःअध्यक्ष, हरविंदर सिंह विर्क को पुनः महामंत्री, हरजीत सिंह खुराना को कोषाध्यक्ष एवं अमर सिंह, डी.एन. शर्मा, अमरजीत (रिंकू) चीमा, गणेश विष्ट, कर्मवीर सिंह रंधावा, लखविंदर सिंह को उपाध्यक्ष व हरविंदर सिंह को ऑडिटर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर रामेंद्र सिंह चौधरी, नवाब सिंह शाही, राजीव सक्सेना, एडo के.डी. मिश्रा,अनिल सक्सेना, लखविंदर सिंह चहल, विमल गुप्ता, मलूक सिंह, मनोज सक्सेना, अशोक कुमार, के.एस.कंबोज आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments