03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी जल्द करने वाले हैं उत्तराखंड का दौरा, चंपावत के इस आश्रम में गुजार सकते हैं दो दिन, तैयारियां तेज

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, लोहाघाट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। रविवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने आला अधिकारियों के साथ मायावती आश्रम एवं लोहाघाट क्षेत्र का भ्रमण कर विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों को देखा। डीएम मायावती आश्रम भी पहुंचे और आश्रम के अध्यक्ष से वार्ता की।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लोहाघाट से मायावती तक सड़क सुधारीकरण का कार्य, पेंटिंग, क्रश बैरियर लगाने, नाली निर्माण, सड़क किनारे पेड़ों में पेंटिंग करने, जगह-जगह पर रिफ्लेक्टर लगाने, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के कार्य करने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने मायावती आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद महाराज से आश्रम में प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर चर्चा की। इसके अलावा जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री के रात्रि विश्राम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

  • व्यवस्थाओं का डीएम ने लिया जायजा

डीएम ने संचार व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, आवास और भोजन समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने लोहाघाट के ऋषेश्वर मंदिर से पाटन पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत चोक नालियों को खोलने, दीवारों एवं पैराफिट पर पेंटिंग का कार्य करने, क्षतिग्रस्त पिलरों को सही करने, सड़क हाट मिक्स करने के निर्देश दिए।

  • सुंदरीकरण के लिए व्यापारियों से मांगा सहयोग

डीएम ने नगर पालिका लोहाघाट को नगर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में झाड़ी कटान करने, होर्डिंग ठीक कराए जाने और व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर एकरूपता के कुमाऊंनी संस्कृति और ऐंपण कलाएं लगाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के सुंदरीकरण के लिए उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से सहयोग की अपील की।

  • ये अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका गोविंद वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, चंपावत के एसडीएम सौरभ असवाल, टनकपुर के आकाश जोशी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • स्टेशन बाजार के रेहड़ी और ठेले मीट मंडी में जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए डीएम ने स्टेशन बाजार में लगी रेहड़ी और ठेलों को मीट मंडी में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि स्टेशन बाजार के फल सब्जी व्यापारियों से वार्ता कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पीएम के दौरे को लेकर स्टेशन बाजार को भी चमकाया जा रहा है। कुछ दिनों के लिए फल और सब्जी व्यापारियों के लिए मीट मंडी में जगह बना दी गई है।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Haridwar Murder case: जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई गई रवि चौहान की हत्या

एफएनएन, उत्तराखंड : Haridwar Murder Case चर्चित रवि चौहान...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...

Topics

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...

UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी

एफएनएन, उत्तर प्रदेश : UP Board Result 2026 माध्यमिक...

Badrinath Dham के कपाट खुले, भक्ति और श्रद्धा के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham के कपाट गुरुवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img