Friday, February 20, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजयनगर दुर्गा पूजा महोत्सव में पहुंचकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने की...

जयनगर दुर्गा पूजा महोत्सव में पहुंचकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने की सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना

एफएनएन, रूद्रपुर :  पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम जयनगर में दुर्गा पूजा महोत्सव में पहुंचकर सभी के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर आयोजकों ने पूर्व विधायक ठुकराल का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि दुर्गा पूजा का हिंदू संस्कृति में विशेष महत्व है। यह पर्व बुराईयों को त्यागने और अच्छाईयों को ग्रहण करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा धार्मिक पर्व हमें अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर देते हैं।

पाश्चात्य सभ्यता से ग्रसित व दूषित हुए भारतीय समाज में भारतीय संस्कृति व सभ्यता तथा जीवन दर्शन को पुर्नस्थापित करने हेतु ईश्वरीय अराधना वव धार्मिक जनजागरण अति आवश्यक है क्यों कि विदेशी पाश्चात्य शक्तियां भारतीय संस्कृति व हमारा हिंदू धार्मिक ताना बाना ध्वस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि समग्र हिंदू समाज को अपनीभारतीय सभ्यता व संस्कृति को जीवित रखने के उद्देश्य से आने वाली पीढ़ी को देवी देवताओं की उपासना का ज्ञान कराना अति आवश्यक हो गया है ताकि युवा पीढ़ी अन्य भ्रामक दिशाओं की ओर न भटकें। इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल गगन ग्रोवर अंकित बाटला बंटी कोली राजेश यादव मुकेश यादव आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments