Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरामनगर : पकड़ा गया ग्रामीण को अपना निवाला बनाने वाला बाघ, लोगों...

रामनगर : पकड़ा गया ग्रामीण को अपना निवाला बनाने वाला बाघ, लोगों का गुस्सा हुआ शांत

एफएनएन, रामनगर : रामनगर के चुकुम गांव में ग्रामीण को निवाला बनाने वाले बाघ को वन विभाग ने रात भर मशक्कत के बाद आखिरकार पकड़ लिया। बाघ के पकड़ने जाने के बाद जहां वन कर्मियों ने राहत की सांस ली तो वहीं ग्रामीणों का गुस्सा भी शांत हुआ।

चुकुम गांव में शनिवार की सुबह शौच के लिए 60 वर्षीय गोपाल राम को बाघ ने अपना निवाला बना दिया था। वन कर्मियों की मदद के बाद करीब दो घंटे बाद शव को बरामद किया गया था। इसके बाद से ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे थे। बाघ को पकड़ने के लिए वन कर्मियों ने मौके पर कैमरा ट्रैप व पिंजरा लगाया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

 

बाघ को पकड़ने के लिए कॉर्बेट पार्क के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. दुष्यंत शर्मा, कोसी रेंजर शेखर तिवाड़ी के नेतृत्व में रात भर टीम ने चुकुम गांव के जंगल में डेरा जमाया हुआ था। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए मृतक के कपड़ों को पिंजरा के आसपास रखा गया था। रात करीब तीन बजे के आसपास बाघ पिंजरा में पहुंचा और फंस गया। बाद में उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। रविवार सुबह जांच पड़ताल के बाद बाघ को ढेला रेस्क्यू सेंटर में भेजा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments