Tuesday, February 4, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरामनगर: बगीचे में घास काट कर रही महिला पर तेंदुए ने किया...

रामनगर: बगीचे में घास काट कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह से नोचा

एफएनएन, नैनीताल:  रामनगर तराई पश्चिमी वन विभाग के रामनगर रेंज स्थित कालूसिद्ध में बगीचे में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले होते ही आसपास की महिलाओं सहित ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग के टीम मौके पर गश्त कर रही है। वहीं महिला का उपचार रामनगर के अस्पताल में चल रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
52 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार कालूसिद्ध की रहने वाली है। महिला शुक्रवार की सुबह पास के ही बगीचे में पशुओं के लिए खास काटने गई थी। इसी बीच वहां पर मौजूद एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। हमला होते ही आसपास घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाया तो कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को आता देख तेंदुआ मौके से भाग गया। वहीं घायल महिला को रामनगर की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।

ये पढ़ें- हल्द्वानी शहर का तापमान पहुंचा 43 डिग्री के करीब, पर्यटकों को भी रास नहीं आ रहा है पहाड़ का मौसम

मौके पर पहुंचे रामनगर रेंजर जेपी डिमरी ने बताया तेंदुआ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments