एफएनएन, किच्छा : दशहरे के दिन बुराई के प्रतीक रावण का मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र ने वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। हल्दी में हो रहे रामलीला मंचन के अन्तिम दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया। जिसके बाद माता सीता की अग्नि परीक्षा, विभिषण का राजतिलक कर लंका का राजा बनाने एवं प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया।
मंचन के अंतिम दृश्य में दर्शकों द्वारा रामदरबार में आरती की गयीं। उसके बाद पुरुस्कार वितरण हुआ।
मुख्य अतिथि के तौर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेश तिवारी व विशिष्ट अतिथि के तौर पर भूपेन्द्र सिंह, विनोद, पुरुषोत्तम चौहान, पिंकी डिमरी, रामलीला कमेटी के संरक्षक के रुप में केशभान दूबे, सुदामा पटेल, संयोजक आशीष ढांडा, अध्यक्ष डाॅ० जयंत सिंह, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र मिश्रा, संयुक्त सचिव पवन दूबे, शोभित संक्सेना, निर्देशक शैलेन्द्र मिश्रा, सुनिल कुमार, मंच निर्देशक प्रभाकर पाण्डे, धर्मेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।







