03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राजपुर पुलिस के हाथ लगे 2 चोर, क्रैश बैरियर को क्षतिग्रस्त कर नट, बोल्ट करते थे चोरी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: थाना राजपुर क्षेत्र में सड़क पर लगे क्रैश बैरियर को क्षतिग्रस्त कर उनमें से नट, बोल्ट और वॉशर चोरी करने वाले 2 चोरों को जंगलात बैरियर सहस्त्रधारा रोड से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 42 लोहे की नग चैनल (स्पेसर), 78 नट, 80 बोल्ट और 65 वॉशर बरामद किए गए हैं. आरोपियों ने लोगों की नजरों से बचने के लिए पिछले 8 से 10 दिनों में थोड़ा- थोड़ा करके सामान को घटनास्थल से चोरी किया था.

2 thieves arrested by Rajpur police

बता दें कि 15 जुलाई को अपर सहायक अभियंता सुदर्शन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें बताया गया था कि कृषाली चौक से सहस्त्रधारा मोटर मार्ग के करीब 2 से 3 किलोमीटर के एरिया में सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया और उन पर लगे नग चैनल, बोल्ट और वॉशर चोरी कर लिए गए. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था.

जांच में टीम द्वारा घटनास्थल और उसके आसपास लगे 162 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया. साथ ही चोरी के आरोप में पहले जेल जा चुके आरोपियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी करते हुए लगभग 19 आरोपियों का भौतिक सत्यापन किया गया. जिसके बाद टीम ने चेकिंग के दौरान शत्रुघ्न और पवन कुमार को गिरफ्तार किया.

थाना राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया कि आरोपी शत्रुघ्न कबाड़ी काम करता है और चोरी के उक्त माल को कबाड़ में बेचने की फिराक में था. वह आरोपी पवन के साथ मिलकर प्रतिदिन रात के समय घटनास्थल पर जाकर सामान चोरी करता था, क्योंकि रात में आसपास जंगल होने के कारण लोगों की आवाजाही नहीं होती थी. उन्होंने कहा कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है, जो रोज थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सामान को चोरी करते थे.

ये भी पढ़ें-वन विभाग को गुलदार ने दिया चकमा, फार्म हाउस में गुजारी रात, खेतों में इंतजार करता रहा महकमा

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img