03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राजनाथ सिंह ने सेनाओं से कहा, COVID-19 से लड़ने में करें राज्यों की मदद : रिपोर्ट

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : पिछले कुछ हफ्तों से कोरोनावायरस केसों में रोज़ाना आ रहे ज़ोरदार उछाल से बढ़ी दिक्कतों के बीच केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना से राज्यों की सरकारों को महामारी से निपटने में सहायता मुहैया कराने के लिए कहा है, जिसमें COVID-19 मरीज़ों के उपचार के लिए अतिरिक्त क्षमता और सुविधाओं का सृजन करने में मदद करना शामिल है| सुरक्षा संस्थान में मौजूद सूत्रों ने समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) को बताया है कि सेनाप्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे को भेजे गए रक्षामंत्री के संदेश के बाद ही तय किया गया कि सेना अपने अस्पतालों में जहां भी संभव हो, सामान्य नागरिकों का इलाज भी करेगी, और स्थानीय प्रशासनों को अन्य सहायता भी मुहैया कराएगी|

सूत्रों ने कहा, “राजनाथ सिंह ने जनरल एम.एम. नरवणे से कहा है कि भारतीय सेना की विभिन्न राज्यों में मौजूद इकाइयां राज्य प्रशासन से संपर्क कर जानें कि उनकी ज़रूरतें क्या हैं| जैसे – मरीज़ों की लगातार बढ़ती तादाद से निपटने के लिए अतिरिक्त क्षमता और सुविधा का निर्माण… इसी तरह, तय किया गया कि राज्य का सबसे वरिष्ठ सेनाधिकारी राज्य के मुख्यमंत्री से संपर्क कर ज़रूरतों को जानेगा, और प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा, और जहां भी मुमकिन होगा, सामान्य नागरिकों का उपचार करेगा…” सूत्रों ने PTI को बताया कि कोविड के हालात से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासनों की किस प्रकार सहायता की जा सकती है, इसे लेकर रक्षामंत्री स्वयं भी मंत्रालय तथा तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं| सूत्रों ने यह भी बताया कि भारतीय वायुसेना तथा भारतीय नौसेना के नेतृत्व को भी संदेश दे दिया गया है कि वे हालात से निपटने की तैयारी कर लें| इसके अतिरिक्त, रक्षासचिव अजय कुमार ने उन संभावित इलाकों की समीक्षा की है, जहां सशस्त्र सेनाएं स्थानीय प्रशासन को सहायता उपलब्ध करवा सकती हैं| इस समीक्षा के उपरांत रक्षा मंत्रालय ने देशभर में छावनी परिषदों द्वारा संचालित 67 अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे छावनी के क्षेत्र में, और बाहर रहने वाले सामान्य नागरिकों को भी मेडिकल सुविधाएं दिया जाना सुनिश्चित करें|

 

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img