03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

24 लाख दीयों से कल जगमग होगी राजा राम की नगरी, रोशनी से सराबोर होंगे सरयू के घाट

Spread the love

एफएनएन, अयोध्या : गुरुवार को राम की पैड़ी व चौधरी चरण सिंह घाट के सभी 51 स्थलों पर 24 लाख दीयों को सज्जित करने की प्रक्रिया पूर्ण हो गई। शुक्रवार यानी आज दीपोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है। गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम घाटों पर सज्जित दीयों की गणना करेगी, यदि किसी भी घाट पर कम दीये मिले तो वहां पर अतिरिक्त दीये बिछाये जाएंगे।

इस बीच कई घाटों पर पहुंचाने के दौरान दीये टूट भी गए। दीपोत्सव के दिन एक स्वयंसेवक को 85 से 90 दीये जलाने का लक्ष्य दिया गया है। नोडल अधिकारी प्रो. संतशरण मिश्र ने बताया कि 11 नवंबर को सुबह नौ बजे से दीयों में बाती व तेल डाला जाएगा। निर्धारित समय पर इन्हें प्रज्वलित किया जएगा। भोजन समिति के संयोजक प्रो. चयन कुमार मिश्र भोजन व्यवस्था को पुख्ता करते रहे।

अब तक की तैयारी

  • घाटों की संख्या- 51
  • स्वयंसेवक- 25 हजार
  • तैनात पर्यवेक्षक- 12
  • घाट प्रभारी- 95
  • घाट समन्वयक- एक हजार
  • विश्व कीर्तिमान के लिए प्रज्वलित दीयों का संख्या- 21 लाख
  • सज्जित किए गए दीये – 24 लाख
  • ब्लाक – 16 गुणे 16 दीप का ब्लाक
  • कुल 256 दीप

सांस्कृतिक कार्यक्रमों गूजेंगे रामघाट, बिड़ला धर्मशाला, बड़ी देवकाली, गुप्तारघाट व भरतकुंड

गुरुवार से ही रामनगरी में दीपोत्सव की छटा बिखरने लगी। रामघाट, बिड़ला धर्मशाला, बड़ी देवकाली, गुप्तारघाट तथा भरतकुंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ हो गए। इसके साथ ही लोगों को देश भर की सांस्कृतिक विधाओं को जानने का अवसर भी मिल रहा है। गुप्तारघाट पर मणिपुर के कलाकारों ने बसंत रास नृत्य तो सिक्किम के कलाकर्मियों ने सिंघी नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मनमोह लिया।

इसके साथ ही लोग ओडिशा के दालखाई लोकनृत्य, कर्नाटक के ढोलू कुनीथा नृत्य व उत्तराखंड एवं अवधी लोकनृत्य के साक्षी बने। शुक्रवार को भी उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड़, नेपाल के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दीपोत्सव के दिन फरुवाही व ब्रज का लोकनृत्य देखने को मिलेगा। भरतकुंड में लोकगायन व राई नृत्य की प्रस्तुति हुई। बड़ी देवकाली पर दर्शकों को केरल का कथकली नृत्य देखने को मिला। इसके साथ दर्शकों ने बिहार का झिझया व आजमगढ़ का धोबिया लोकनृत्य देखा।

बिड़ला धर्मशाला पर उत्तराखंड, हरियाणा व पंजाब के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की वाहवाही बटोरी। रामघाट पर श्रोताओं ने भजन का आनंद लिया। रामघाट पर पाई डंडा, ढोल ताशा व छाई नृत्य की प्रस्तुति भी हुई। अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक लवकुश द्विवेदी ने बताया कि चयनित स्थलों पर शुक्रवार व शनिवार को भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img