03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rahul-gandhi: 4 जून की रैली को लेकर कांग्रेस अलर्ट मोड में, सिमकनी मैदान में जुटे वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी

एफएनएन, अल्मोड़ा: Rahul–gandhi लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी की 4 जून को अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी लगातार अल्मोड़ा में डेरा डाले हुए हैं और कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ सिमकनी मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दावा किया कि अल्मोड़ा में होने वाली राहुल गांधी की जनसभा ऐतिहासिक होगी और इसका संदेश पूरे राज्य में जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है। गोदियाल के अनुसार, रैली में लगभग 25 से 30 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने यह भी बताया कि बड़ी संख्या में लोग जनसभा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन वाहनों की सीमित उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

हरीश रावत ने कहा कि अल्मोड़ा का नेहरू-गांधी परिवार से ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है और इसी संबंध को आगे बढ़ाने के लिए राहुल गांधी यहां आ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय होने का आह्वान किया।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या समेत कई विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img