03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने गुजरात से मंगाए सिलिंडर और फ्लो मीटर

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इन दिनों कोरोना पीड़ि‍तों की मदद में लगे हुए हैं। इस कड़ी में उन्होंने गुजरात से 100 आक्सीजन सिलिंडर और फ्लो मीटर मंगाए, जो यहां पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने रक्तदान की मुहिम भी चलाई हुई है। उन्होंने युवाओं से से पहले रक्तदान और फिर वैक्सीनेशन की अपील की है।

पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ये सिलिंडर और फ्लो मीटर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जाएंगे। मदद का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने जनता से भी अनुरोध किया है कि इस संकटकाल में हर जरूरतमंद की सहायता के लिए आगे आएं, ये समय मिलकर मदद करने का है।

इसके अलावा वह इन दिनों रक्तदान की मुहिम भी चला रहे हैं। उनका कहना है कि इसके जरिये कोरोना काल में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है। रक्तदान से अधिक से अधिक व्यक्तियों का जीवन बचाया जा सकता है। इसके तहत अभी तक दो रक्तदान शिविर लगाए जा चुके हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोग रक्तदान कर रहे हैं। आगामी शिविरों के लिए भी युवाओं ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और अन्य अग्रिम पंक्ति के योद्धा बेहतर ढंग से सेवाएं देने के प्रयास में जुटे हैं। हमें उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ देना होगा। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से कोरोना महामारी को मात दी जाएगी।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img