एफएनएन, हल्द्वानी : बनभूलपुरा में हुए अग्निकांड में सरकारी संपत्ति, नगर निगम और पुलिस की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। निगम ने अपना आकलन करीब पांच करोड़ रुपये बताया है। एक करोड़ रुपये की सरकारी और पुलिस की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि उनकी एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर-ट्राली, एक टाटा एस, दो योद्धा वाहन, किराए पर ली गईं दो जेसीबी, कई सफाई रिक्शा जलाए और तोड़े गए हैं। निगम के अधिकतर वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए हैं। निगम ने जो आकलन किया है, उसमें पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान सामने आया है। उधर करीब एक करोड़ लागत की सरकारी और पुलिस की संपत्ति का नुकसान सामने आया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पुलिस को कितना आर्थिक नुकसान हुआ है। इसका आंकलन किया जा रहा है।
- निगम ने बनभूलपुरा थाने के सामने से जले वाहन हटाए








