03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऊधमसिंह नगर में गैंगस्टरो की जब्त होगी 6 करोड़ से अधिक की सम्पति, डीएम को जब्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजी

एफ एन एन, रुद्रपुर : ऊधमसिंहनगर में गैंगस्टर की 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति जप्त होगी। पुलिस ने जिले में इसके लिए विवेचकों से 6 करोड़ से अधिक की सम्पति का चिन्हीकरण कराया है। उन्होंने जिलाधिकारी को इनकी संपति के जब्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजी है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि
थाना पन्तनगर में गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक सिंह मेहता, ललित सिंह मेहता और मोहन सिंह मेहता निवासी शान्तिपुरी नंबर-3 पन्तनगर की अवैध खनन से अर्जित सम्पत्ति 1,60,90,000/- रुपए की सम्पत्ति की जब्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है।

वहीं थाना पुलभट्टा में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त फाजिल खां पुत्र सादिक निवासी इंदिरा नगर की अपराध से अर्जित अवैध धन से खरीदे तिमंजिले मकान, जमीन, अन्य दुमंजिला मकान, 6 मोटर साइकिल, टैक्टर, कार, मिनी बैन, टैम्पो की अनुमानित कीमत करीब 1,82,00,000/- रुपए की सम्पत्ति के जब्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी से की है।

वहीं पुलभट्टा में गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त वसीम पुत्र इब्राहिम निवासी वार्ड नम्बर 18 सिरौलीकला चारबीया थाना पुलभट्टा की खुद के और परिजनों के नाम अपराध से अर्जित अवैध धन से क्रय किया गया पुराना व एक नया मकान वाहन पिकप, टेंपो, कार, 10 मोटर साइकिल कुल कीमत लगभग 30,00,000/- रुपए की सम्पत्ति जब्तीकरण की संस्तुति की गई है।

वहीं थाना कुण्डा में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुख्य अभियुक्त गैंग लीडर जगरूप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी भरतपुर पन्नू फार्म, थाना कुण्डा की लोगों को डरा धमकाकर अवैध धन से खरीदे वाहन 6 टीपर , 5 मोटरसाइकिल , 4 ट्रैक्टर , स्कार्पियो , टैक्सी कुल कीमत लगभग 2,09,14,505/- रुपए की सम्पत्ति के जब्तीकरण की संस्तुति की गई है।

वहीं थाना नानकमत्ता में गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त कक्का सिंह पुत्र बग्गा सिंह निवासी ग्राम गिधौर थाना नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंहनगर व उसकी पत्नी अमरजीत कौर की अपराध से अर्जित अवैध धन कुल 39,17,895/- रुपए की सम्पत्ति, थाना नानकमत्ता में गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त हरजिन्दर उर्फ लाली उर्फ जस्सी उर्फ परमजीत सिंह पुत्र बग्गा सिंह निवासी ग्राम गिधौर थाना नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंहनगर व उसकी पत्नी अमनदीप कौर की अपराध से अर्जित अवैध धन कुल 9,50,802/- रुपए की सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की संस्तुति की गई है।

ऐसे में विभिन्न प्रकरणों में अब तक कुल गैंगस्टर के अभियुक्तों की 6,30,73,202/- रुपए ( 6 करोड़ 30 लाख 73 हजार 202 रुपए ) की सम्पति का चिन्ही करण कर जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर को जब्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img