03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की स्थापना के 25वें साल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड की स्थापना के 25वें साल पर सोमवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया. उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में महिलाओं की भूमिका पर खास जोर दिया. उन्होंने हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया और सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला बलूनी का विशेष तौर पर जिक्र किया. राष्ट्रपति ने विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भी बधाई दी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया: उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी देहरादून में विधानसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचीं. इस दौरान विधानसभा का नजारा बेहद अलग दिखा. सभी विधायक पहाड़ी टोपी लगा कर विधानसभा की कार्यवाही के लिए पहुंचे. अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कई महत्वपूर्ण बातें कीं, लेकिन सबसे अधिक फोकस महिलाओं पर रखा.

राष्ट्रपति का फोकस महिलाओं पर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें यह जानकर बेहद खुशी है कि राज्य के विकास और इस राज्य को आगे बढ़ाने में महिलाओं की अहम भूमिका रही है. उन्होंने उत्तराखंड की कुछ प्रसिद्ध महिलाओं काउल्लेख करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय काम किया है. उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया जो भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी रहीं हैं, बछेंद्री पाल जो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही हैं और सुशीला बलूनी ने जो शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन किया, इन सबकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं. इन महिलाओं को देखकर और बेटियां आगे बढ़ेंगी और राज्य के लिए बहुत कुछ करेंगी. -द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति-

विधानसभा में हो महिलाओं की बराबर संख्या: राष्ट्रपति ने अपने भाषण में एक और महत्वपूर्ण बात कही. उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि आने वाले दिनों में विधानसभा के अंदर महिलाओं की भागीदारी भी पुरुषों के समान होगी. महिलाओं को लेकर जब-जब राष्ट्रपति विधानसभा को संबोधित कर रही थीं, तब तब सभी विधानसभा के सदस्य ताली बजाकर उनके शब्दों का अभिवादन कर रहे थे.

राष्ट्रपति ने विश्व चैंपियन महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई: अपने भाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड विधानसभा से ही भारत की महिला क्रिकेट टीम को भी बधाई दी. उन्होंने कहा कि आज न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में महिलाएं अपना लोहा मनवा रही हैं. हमारी बेटियों ने क्रिकेट का वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने कहा कि देश में जितने पुरुष हैं, उतनी ही महिलाएं हैं. इसलिए महिलाओं को समान तवज्जो देना समय की मांग है.

Hot this week

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img