03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र बेलवाल को सम्मलित किये जाने पर हर्ष

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखण्ड राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन हेतु गठित “टास्क फोर्स” एवं “स्टेयरिंग कमेटी” के लिए ‘विद्यालयी शिक्षा कोर कमेटी’ के शिक्षाविद -सदस्य के रूप में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र बेलवाल जो को सम्मलित किये जाने पर शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संयोजक डॉ हरनाम सिंह ने जताया हर्ष। कृष्ण चन्द्र बेलवाल महात्मा गांधी इंटर कालेज , हल्द्वानी में सहायक आचार्य है। बेलवाल जी ने कहा कि सरकार को शिक्षा से जुड़े कार्यों की प्रमुखता देनी होगी । समस्याओं का स्थाई समाधान चाहिए तो शिक्षा में संस्कार, चरित्र निर्माण, नैतिकता, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीयता, मानवता को सम्मिलित करना ही होगा। सम्पूर्ण सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, एवं सांस्कृतिक ताने बाने को प्रदूषित होने से बचाने के लिए राष्ट्रीय अस्मिता, भारतीय जीवन मूल्यों, सामाजिक सरोकार एवं नवाचार से युक्त नई शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन हो। सरकार विद्यालयी शिक्षा कोर कमेटी की बैठक शीघ्र कराए और यह नियमित अंतराल पर होती ही रहनी चाहिए जिससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सम्पूर्ण प्रदेश में शीघ्रता से लागू किया जा सके। इस अवसर पर महासंघ के संयोजक डॉ हरनाम सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि कार्यपद्धति में सकारात्मक सोच और कर्तव्यों के पालन ही शिक्षक होने की पहली शर्त होती है। बेलवाल जी छात्रों के प्रति आत्मीयता से जुडकर उनकी प्रतिभा क्षमता निखरतें है। आपके सदस्य बनने से निश्चित ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महासंघ इससे संबंधित ब्लू प्रिंट तैयार कर सरकार को सौंपेगी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षा के क्षेत्र में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के वैचारिक अधिष्ठान की संकल्पना को लेकर चलने वाला पूर्व प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर के शिक्षकों का सशक्त शैक्षिक संगठन है। इस अवसर पर हीरावती माधवानंद जोशी की सहायक आचार्य डॉ मीता विशेन, राष्ट्र सेविका समिति के क्षेत्र कार्यवाहिका नीमा अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दिया। शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो विजय पांडेय, महामंत्री डॉ अनिल नौटियाल, माध्यमिक संवर्ग के अध्यक्ष बसंत बल्लभ जोशी, मीडिया प्रभारी कुलवंत सिंह बल, कार्यालय प्रमुख राजेन्द्र सिंह चौहान एवं विपिन चन्द्र पांडेय सहित महासंघ से जुड़े शिक्षकों ने बधाइयाँ दिया।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img