Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयपुंछ मुठभेड़ : मां-बेटे समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में...

पुंछ मुठभेड़ : मां-बेटे समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, आतंकियों की मदद का संदेह

एफएनएन, जम्मू  : जम्मू संभाग के पुंछ और राजोरी के जंगलों में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन का आज सातवां दिन है। आतंकियों से मुठभेड़ में दो अलग-अलग स्थानों पर दो जेसीओ समेत नौ जवान शहीद हुए हैं। रविवार को वन क्षेत्र में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान एक महिला उसके बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि भाटादूड़ियां निवासी 45 वर्षीय महिला और उसके बेटे के साथ एक व्यक्ति को आतंकवादियों को रसद समर्थन देने के संदेह में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि तीनों ने स्वेच्छा से या बंदूक की नोक पर आतंकवादियों को भोजन और आश्रय प्रदान किया।

  • मेंढर से लेकर थानामंडी तक का पूरा वन क्षेत्र सख्त घेरे में

राजोरी-पुंछ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि पुंछ और राजोरी को जोड़ने वाले वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी देखी गई थी। जिसके बाद उन्हें ट्रैक करने के लिए अभियान शुरू किया गया था। इस सप्ताह तीन बार आतंकवादियों से आमना-सामना हुआ। आतंकवादी छिपे हुए हैं और संयुक्त बल ऑपरेशन को अंजाम तक ले जाने में जुटे हैं। मेंढर से लेकर थानामंडी तक का पूरा वन क्षेत्र सख्त घेरे में है। बचने के प्रयास में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले आतंकवादियों के खात्मे के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments