Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडचुनाव में ' फेल ' पूनम पंडित पहुंचीं रुद्रपुर, भाजपा पर निशाना...

चुनाव में ‘ फेल ‘ पूनम पंडित पहुंचीं रुद्रपुर, भाजपा पर निशाना साधा, बोलीं -राहुल गांधी सर्वमान्य नेता

एफएनएन, रुद्रपुर : गुजरे विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की स्याना विधानसभा सीट (बुलंदशहर) से कांग्रेस के टिकट पर मात्र 2,888 वोट पाने वाली पूनम पंडित आज यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता के रूप में पहुंचीं। कांग्रेस के तमाम नेता उनकी चाटुकारिता करते दिखे। वह नेता भी जो मेयर चुनाव लड़ने का ख्वाब देख रहे हैं। ऐसे चाटुकारो से घिरी पूनम पंडित ने भी कांग्रेस के पक्ष में कसीदे पढ़े और भाजपा पर निशाना साधा।

आपको बताते चलें कि अक्टूबर 2021 में कांग्रेस में शामिल हुईं पूनम पंडित ने किसान आंदोलन के दौरान अपने आक्रामक भाषण से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कांग्रेस ने जिस सीट से पूनम को उतारा था वहां 2012 में पार्टी को जीत मिली थी और 2017 में हार। लेकिन पूनम पंडित इस सीट पर 2,51,000 वोटों में से मात्र 2,888 वोट ही हासिल कर सकीं। यानी मात्र 1 फीसद बहुत ही उन्हें मिले और वह चौथे स्थान पर रहीं। कांग्रेस की लुटिया यहां बुरी तरह डूब गई। आरएलडी और बसपा प्रत्याशी तक पूनम से आगे रहे।

पूनम पंडित इंटरनेशनल शूटर हैं। इंटरनेशनल लेवल पर उन्होंने गोल्ड जीता है लेकिन चुनावी रण में वह फेल हो गई थीं। पूनम पंडित ने एक बार खुद बताया था कि वह हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के बाउंसर के रूप में भी रह चुकी हैं। फिर आज उनकी अगवानी करने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और उनकी टीम ‘ नजारा ‘ पहुंची।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments