03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खड़गे के उत्तराखंड दौरे पर सियासत तेज, महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की कलह पर किया कटाक्ष

एफएनएन, देहरादून: 28 जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उत्तराखंड दौरे पर आने वाले हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले ही प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा पहली बार विपक्षी दल के बड़े नेता उत्तराखंड आ रहे हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि वह कांग्रेस को एकजुट कर सकते हैं या फिर उन्हें भी बैरंग लौटना पड़ेगा.

बता दें हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत प्रदेश कार्यशाला आयोजित की गई है. निष्काम सेवा ट्रस्ट आश्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यशाला का उद्घाटन किया. कार्यशाला में प्रदेशभर से आई बीजेपी महिला मोर्चे से जुड़ी पदाधिकारी शामिल हुईं. इस दौरान महेंद्र भट्ट ने बताया मौजूदा समय में पूरे उत्तराखंड में 70 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह संचालित हैं. महिलाओं को राज्य और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई है. आने वाले दिनों में जिला, मंडल और बूथ स्तर पर भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे पर बयान दिया. उन्होंने कहा उत्तराखंड कांग्रेस में कलह है. कांग्रेस के अंदर ही एकजुटता नहीं है. ऐसे में पहली बार विपक्षी दल के बड़े नेता उत्तराखंड आ रहे हैं. अब देखना होगा कि वह कांग्रेस को एकजुट कर सकते हैं या फिर उन्हें भी बैरंग लौटना पड़ेगा.

बता दें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मल्लिकार्जुन खड़गे 28 जनवरी को उत्तराखंड आएंगे. इस दौरान वे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सक्रिय हो गई है.

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img